अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने कहा- मोदी टीम को साथ लेकर नहीं चलते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक रहे ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और इकोनॉमिस्ट मेघनाद देसाई ने गुरुवार को मोदी की निंदा की। उन्होंने दावा किया कि मोदी टीम को साथ लेकर नहीं चलते। मतदाताओं की नाराजगी की वजह से मुमकिन है कि आने वाले चुनाव में उन्हें बहुमत न मिले। देसाई ने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। मोदी की टीम में सिर्फ 2 मंत्री अनुभवी: देसाई देसाई ने कहा कि मोदी ने जरूरत से ज्यादा वादे किए। वे यह मानने की गलती कर बैठे कि मजबूत मंत्रिमंडल की बजाय कुछ ब्यूरोक्रेट्स की मदद से देश को चला सकते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने ऐसा ही किया था। आखिरकार लोगों में गुस्सा है। जनता के मन में यह भावना है कि अच्छे दिन अब तक नहीं आए। देसाई का कहना है कि मोदी के पास अच्छा मौका था। लेकिन, टीम को साथ लेकर नहीं चलना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मोदी अच्छे राजनीतिज्ञ हैं लेकिन, अच्छे टीम प्लेयर नहीं। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को छोड़कर उनका कोई मंत्री अनुभवी नहीं है। इससे उलट मनमोहन सिंह कैबिनेट में प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, शरद पवार और पी चिदंबरम समेत 6 मंत्री...