75% मैच पूरे, 19वें ओवर में बने सबसे ज्यादा 878 रन, सबसे ज्यादा 51 विकेट 18वें ओवर में गिरे
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में 42 यानी लीग के 75% मैच हो चुके हैं। टूर्नामेंट में उतरीं 8 टीमों ने 471 विकेट खोकर अब तक 13846 रन बनाए हैं। इनमें से 6.17 फीसदी यानी 878 रन 19वें ओवर में बने हैं। वहीं सबसे ज्यादा 51 यानी 10.82 फीसदी विकेट 18वें ओवर में गिरे हैं। बल्लेबाजों ने 13846 में से 58% रन बाउंड्री से बनाए टूर्नामेंट में सबसे कम रन पहले ओवर में बने। अब तक हुए 42 मैच में कुल 84 पारियां खेली गईं। इनमें हर पारी के पहले ओवर में 6.06 की औसत से कुल 509 रन बने हैं। गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए 20वां ओवर औसतन सबसे महंगा रहा है। अब तक बने 13846 रन में से 20वें ओवर में 1072 यानी 7.7 फीसदी रन बने हैं, जोकि किसी भी ओवर में बने रनों के औसत में सबसे ज्यादा है। बल्लेबाजों ने 13846 में से 8034 रन बाउंड्री से बनाए हैं। इसमें से 3234 रन छक्के और 4800 रन चौके से आए हैं। इस हिसाब से अब तक 539 छक्के और 1200 चौके लग चुके हैं। गेंदबाजों ने 3480 गेंदें डॉट फेंकी हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आंद्रे रसेल टॉप पर हैं। उनके नाम 41 छक्के हैं। उन्होंने 10 मैच में 392 रन ...