गठबंधन को चुना तो माया- अखिलेश से लेकर पवार-स्टालिन तक हर रोज नया आदमी बनेगा PM-अमित शाह
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं . अपनी जीत को दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है. इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने लखनऊ पहुंचे. उन्होंने तीन बार जय श्री राम के नारे के साथ भाषण की शुरुआत की. अमित शाह ने कहा कि प्रयागराज में करोड़ों संत बैठे हैं, उन तक हमारी आवाज़ पंहुचनी चाहिए. उन्होंने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि जितने गठबंधन करने हैं, कर लो. मायावती, अखिलेश, अजित सिंह, कांग्रेस और भी जितने लोग बचे हैं उन्हें भी मिला लो, लेकिन जीत हमारी तय है. हमें 50 फीसदी की लड़ाई लड़नी है. बसपा और सपा गठबंधन पर अमित शाह ने कहा कि ये जातिवाद का गठबंधन है. ये भ्रष्टाचार का गठबंधन है, ये डर का गठबंधन है. ये हमारे कार्यकताओं का डर है जिससे ये गठबंधन हुआ है. हम जीते तो पीएम गाजे बाजे के साथ बनेगा. मोदी जी बनेंगे. लेकिन अगर गठबंधन जीता तो तो मैं बताता हूं सरकार कैसे बनेगी. उन्होंने कहा कि सोमवार को बहनजी पीएम बनेंगी, मंगलवार को अखिलेशी जी ...