हार्दिक के साथ बॉलिंग कॉम्बिनेशन बेहतर, उनकी गैरमौजूदगी में तीसरा पेसर खिलाना मजबूरी: कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मौजूदगी से टीम का बॉलिंग कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर होगा। कोहली ने टीम में उनकी अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में तीसरा तेज गेंदबाज खिलाना हमारी मजबूरी है।

पांड्या और केएल राहुल को टीवी चैट शो "कॉफी विद करन' में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सस्पेंड किया गया है। हार्दिक पिछले साल एशिया कप में चोटिल होने के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेले हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय दल में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है। रवींद्र जडेजा और विजय शंकर को ऑलराउंडर के तौर पर दल में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर से मिलते हैं ढेर सारे बॉलिंग ऑप्शन- कोहली
कोहली से पूछा गया कि वर्ल्डकप के लिए आदर्श बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा? उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह ऑलराउंडर पर निर्भर करता है। अगर आपके दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को देखें तो उनके पास कम से कम दो ऑलराउंडर हैं। कुछ टीमों के पास तीन भी हैं। इससे आपको बहुत सारे बॉलिंग ऑप्शन मिल जाते हैं।"

"अगर विजय शंकर और हार्दिक जैसे लोग नहीं खेल रहे हैं तो तीन तेज गेंदबाजों का औचित्य बनता है। अगर कोई ऑल-राउंडर कुछ ओवर तेज सीम गेंदबाजी कर सकता है तो ऐसे में दो फास्ट बॉलर्स के अलावा तीसरे ऐसे गेंदबाज की जरूरत नहीं है, जो 140 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकता हो।"

"अगर कोई यह कहे कि मैं तीन तेज गेंदबाज लेकर खेल रहा हूं तो यह केवल तभी हुआ, जब हार्दिक उपलब्ध नहीं था। हमें तीन तेज गेंदबाज लेकर खेलना ही था। हर समय, जब ऑलराउंडर टीम में होता है तो आप तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते। ऐसा तब तक तो बिल्कुल नहीं होता, जब खेल की स्थितियां पूरी तरह स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध ना हों।"

कोहली ने वर्ल्डकप से पहले टीम में बदलावों पर कहा, "जीतना हमेशा सबसे ज्यादा जरूरी बात होती है, लेकिन इस स्टेज पर (वर्ल्डकप से पहले) आप केवल जीत पर इतना जोर नहीं डाल सकते। अभी चेंज रूम में अच्छा माहौल बनाने की जरूरत है, शांति बनाने की जरूरत है। टीम वर्ल्डकप की ओर बढ़ रही है और ऐसे में मिलीजुली कोशिशों पर और खुद को ज्यादा अच्छी तरह से तैयार करने की जरूरत है।"

नए चेहरों को मिल सकता है मौका
शुभमन गिल को मौका दिए जाने के संकेत देते हुए कोहली ने कहा, "कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, ताकि यह पता चल सके कि अलग-अलग परिस्थितियों और जगहों पर वह कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। हमने ऐसा करने के रास्ते खुले रखे हैं।"

"आप बहुत ज्यादा हठी होना नहीं चाहते, क्योंकि आप अपने दिमाग में लचीलापन लाना चाहते हैं और वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप प्रतिस्पर्धी होना चाहते हैं। अगर कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है तो इसके पीछे भी यही वजह है कि हमें अच्छे संतुलन की जरूरत है। लेकिन, इसे केवल प्रयोग के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, इसके पीछे भी मकसद जीत का ही है।"

Comments

Popular posts from this blog

美国白宫在争议中将重启经济提上日程

意大利“一号病人”治愈出院 曾造成5万人被隔离

七部门:做好入境人员心理疏导 帮助其适应隔离环境