लखनऊ में बीच सड़क पर कश्मीरी युवकों से मारपीट, बचाने के लिए आगे आई भीड़

लखनऊ. यहां के डालीगंज इलाके में दो कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वह विश्व हिंदू दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। दोनों पीड़ितों में से एक का आरोप है कि घटना के वक्त भी पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपियों की बजाय उसे ही थाने ले आई थी। तब उसका दूसरा साथी डरकर घटनास्थल से भाग गया था।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मारपीट करने वाले कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा व्यापारियों के कश्मीरी होने की वजह से किया। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे सड़क किनारे ड्राई फ्रूट्स बेच रहे थे। तभी तीन-चार युवक वहां से कार से पहुंचे। उनसे आधार कार्ड मांगा फिर उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ राहगीरों ने उन्हें बचाया। हमलावर भगवा रंग के कपड़े पहने थे।

मामले के तूल पकड़ने के बाद हरकत में आई पुलिस
पीड़ित युवक अफजल नाइक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उसे ही थाने ले आई। जबकि, आरोपी बड़े आराम से वहां से चले गए। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

आरोपी के खिलाफ हत्या समेत 12 मामले दर्ज

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बजरंग सोनकर नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि का है। उसके खिलाफ हत्या समेत 12 मामले दर्ज हैं। दो अन्य आराेपी हिमांशु गर्ग और अमर कुमार को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

संत कबीर नगर. जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने अपने ही विधायक राकेश सिंह बघेल पर जूता चलाने वाले सांसद शरद त्रिपाठी बेस्ट सांसद का अवॉर्ड जीत चुके हैं। फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार-2018 की उम्मीद श्रेणी में सम्मान पाने वाले 25 सांसदों में त्रिपाठी ने पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि, उन्होंने बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में हुई मारपीट घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उधर, विधायक सिंह ने कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व के सामने पूरी बात रखेंगे।

2014 में पहली बार सांसद बने त्रिपाठी
मार्च 2018 में दिल्ली के विज्ञान भवन में फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार-2018 का आयोजन किया गया था। इसमें 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार सदन पहुंचने वाले सांसद त्रिपाठी को उम्मीद श्रेणी में पहला स्थान मिला था।

तीन घंटे तक कमरे में बंद रहे त्रिपाठी
मारपीट की घटना के बाद विधायक राकेश सिंह के समर्थकों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सांसद त्रिपाठी को कलेक्ट्रेट के एक कमरे में सुरक्षित रखा। शाम पांच बजे से रात आठ बजे वे एक कमरे में कैद रहे। पुलिस ने उपद्रवियों को हटाने के बाद सांसद को सुरक्षित बाहर निकालकर गोरखपुर पहुंचाया। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे हैं सांसद शरद

सांसद त्रिपाठी उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी के बेटे हैं। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। विधायक राकेश सिंह बघेल भी 2017 में ही पहली बार विधायक बने हैं।

Comments

Popular posts from this blog

美国白宫在争议中将重启经济提上日程

意大利“一号病人”治愈出院 曾造成5万人被隔离

七部门:做好入境人员心理疏导 帮助其适应隔离环境